श्री राणी सती दादी धाम
परिचय इतिहास मंदिर गैलरी आरती उत्सव स्थान संपर्क

श्री राणी सती दादी धाम

नीमच, मध्यप्रदेश

परिचय

भारत में अनेकों दिव्य मंदिर हैं, जो आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं। मध्यप्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित सुंदर शहर नीमच में श्री राणी सती दादी माँ का भव्य मंदिर स्थित है, जहाँ श्रद्धा और भक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है।

कौन हैं राणी सती दादी?

राणी सती दादी माँ को नारायणी देवी भी कहा जाता है। इनकी कथा महाभारत काल से जुड़ी हुई है। श्री कृष्ण के वरदान से कलयुग में नारायणी के रूप में जन्म लेकर उन्होंने सती स्वरूप धारण किया और आज राणी सती दादी के रूप में पूजित हैं।

दादी माँ की पूजा से भक्तों को इच्छानुसार फल प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

नीमच में मंदिर का निर्माण

श्री राणी सती दादी मंदिर का निर्माण सन 2022 में श्री सोहन लाल जी धानुका एवं श्रीमती शकुंतला देवी द्वारा कराया गया। यह मंदिर पूर्णतः संगमरमर से निर्मित है और गर्भगृह चांदी से बना हुआ है।

मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण, शिव परिवार, राम दरबार, खाटू श्याम जी, शाकम्भरी माता, काली माता एवं लक्ष्मी नारायण भगवान सहित अनेक देवी-देवताओं की भव्य मूर्तियाँ स्थापित हैं।

मख्यु मंदिर के पास पितरेश्वर जी का भी बहुत सुन्दर धाम बनाया गया है जहाँ पितरेश्वर सबको आशीर्वाद देते रहते हैं|

आरती समय

उत्सव एवं विशेष आयोजन

भाद्रपद मास की अमावस्या पर यहाँ भव्य आयोजन होता है। मंदिर को दिव्य सज्जा से सजाया जाता है, भंडारे का आयोजन किया जाता है एवं भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

रात्रि में विशेष विद्युत सज्जा एवं लाइट शो मंदिर के आकर्षण का केंद्र है।

📍 मंदिर का स्थान (Location)

श्री राणी सती दादी धाम, नीमच
Shri Ranisati Mandir Trust
Plot No. 58 to 63, Balaji Enclave, Part 2,
Baghana, Neemuch,
Madhya Pradesh - 458441, India

भक्तगण नीचे दिए गए Google Map से मंदिर का सटीक स्थान देख सकते हैं एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

📍 Google Maps पर देखें

सोशल मीडिया अपडेट्स

हमारे YouTube, Facebook एवं Instagram के सभी नवीनतम पोस्ट एवं वीडियो यहाँ देखें।

YouTube (Latest Videos)


👉 सभी वीडियो YouTube पर देखें

संपर्क करें

📍 श्री राणी सती दादी धाम, नीमच

कैलाश जी धानुका
📞 9425923131


Call Now WhatsApp

📍 श्री राणी सती दादी धाम, नीमच

सुनील जी धानुका
📞9109106770


Call Now WhatsApp